ग्राम पंचायत फोड़र के ग्रामीणों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
मथुरा।ग्राम पंचायत फोड़र, ब्लॉक एवं तहसील गोवर्धन (मथुरा) में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना या वैधानिक प्रक्रिया के किए जा रहे ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सैकड़ों ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के नेतृत्व में समाजसेवी रमेश सैनी के निर्देशन में पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मथुरा के नाम एक 8 सूत्रीय मांग पत्र प्रोटोकॉल अधिकारी शंभूनाथ को सौंपा।
“60-70 वर्षों से बसे गरीबों को उजाड़ने की साजिश”
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे पिछले 60-70 वर्षों से स्थाई रूप से ग्राम पंचायत फोड़र में निवास कर रहे हैं। अधिकांश लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रांतीय लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने बिना किसी नोटिस या चेतावनी के मकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं, जिससे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
“हम भारत के संवैधानिक नागरिक हैं, फिर भी बिना नोटिस दिए हमारा आशियाना उजाड़ा जा रहा है।”
— ग्रामीण प्रतिनिधि
प्रशासन से तत्काल राहत की मांग
समाजसेवी रमेश सैनी और स्थानीय नेता जितेंद्र सिंह ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया रोकने और गरीब परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने चेतावनी दी,
“यदि ध्वस्तीकरण का आदेश वापस नहीं लिया गया, तो सैकड़ों ग्रामीण परिवारों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख लोग
ज्ञापन सौंपने के दौरान रमेश सैनी, जितेंद्र सिंह, शुगर सिंह, प्रेम सिंह, घनश्याम, सुरेश बाबू, तूफानी, शेर सिंह, रामदास, चंद्रपाल, लखन सिंह, गुरु प्रसाद, केदार सिंह, बनवारी लाल, दीदी सिंह, बहुरन, पहला सिंह, नेम सिंह, संजय, जगदीश प्रसाद, कोमल प्रसाद, राम खिलाड़ी, दौलत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
Previous Articleआगरा मंडल ने 98.82% समयपालनता का बनाया नया रिकॉर्ड
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।