गोवर्धन, मथुरा
तहसील के भीमनगर क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर जीवन संघर्ष’ के अष्ट भागों का विमोचन किया गया। इस संगीतमय रूप में लिखित पुस्तक को स्वर्गीय कवि राम सिंह की स्मृति में उनके सुपुत्र प्रकाश वीर सिंह सुमन द्वारा प्रकाशित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पवर्षा के साथ हुई। तत्पश्चात पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल, पूर्व पंचायत सदस्य प्रकाश वीर सिंह सुमन और गोवर्धन तहसील की बुजुर्ग सरदारी का पटुका पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर समस्त गोवर्धन क्षेत्र के जाटव समाज के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साग, पुआ एवं प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे का समस्त प्रबंध हलवाई ठेकेदार तारा सिंह (निवासी नेनुपट्टी) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बाबूलाल (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), चंद्रपाल सिंह (अध्यक्ष – उम्मीद की किरण), लाखन सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहतास सिंह, शिवकुमार, रमेश, विनोद कुमार डोमपुरा, रोहतास सिंह नैनू समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनसमुदाय उपस्थित रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अभिषेक द्वारा किया गया।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version