एटा। साइबर थाना में प्रीति कुलश्रेष्ठ निवासी डाक बंगलिया ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखा है कि 17 अप्रैल को कॉल आया और फ्लिपकार्ट कंपनी से खरीदे गए उत्पाद की वापसी पर पैसा वापस करने के नाम से बैंक संबंधी विवरण ले लिया। इसके बाद गूगल पे के माध्यम से 60000 रुपये का फ्रॉड करा लिया।

प्रीति कुलश्रेष्ठ ने रिपोर्ट में लिखा है कि 17 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल किया और कहा कि आपने जो फ्लिपकार्ट कंपनी से उत्पाद खरीदा है, उसकी वापसी करने पर पैसा वापस किया जाएगा।

बातों में उलझाकर बैंक ऑफ इंडिया के खाते की जानकारी ले ली और गूगल पे के माध्यम से 60000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। धनराशि पहुंचते ही व्यक्ति ने फोन काट दिया और उसके बाद से फोन नहीं लग रहा है।

तब पता लगा कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाने में भी लिखित शिकायत की है। यह भी लिखा है कि अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल भी की। थाना प्रभारी साइबर आदेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version