आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव नाैफरी में क्षत्रिय करणी सेना युवा के अध्यक्ष ओकेंद्र राणा को पकड़ने के दाैरान हुए हंगामे पर पकड़े गए 11 कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। उन्हें थाना ताजगंज पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बुधवार को गांव नाैफरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है कि राजपूतों के गांव नाैफरी में आपका स्वागत है। इसका अनावरण के लिए ओकेंद्र राणा को बुलाया गया था। कार्यक्रम की पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।

ओकेंद्र राणा के आने की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने हंगामा करने पर 11 को पकड़ा था। इससे आक्रोशित लोगों ने एकता चाैकी का घेराव किया था। पुलिस के समझाने पर माने थे। बृहस्पतिवार को सभी 11 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version