आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात बारातियों और ग्रामीणों के बीच में कुछ विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने बारातियों को पीटा। दूल्हे की भी पिटाई की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गढ़ी रामी की रहने वाली अनीता की बुधवार को शादी थी। वृंदावन से कृष्ण मैरिज होम में बारात आई थी। रात दस बजे के करीब बरात चढ़ी और बाराती मैरिज होम आने लगे। आरोप है कि रास्ते में तोमर परिवार के युवकों ने बारात को रोक लिया। दूल्हे की पिटाई की। कई बारातियों को भी पीटा।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुल्हा रोहित बिना बरात के भागता हुआ मैरिज होम आया। आरोपितों ने बारातियों और लड़की पक्ष को मैरिज होम में बंधक बना लिया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद पुलिस ने मुक्त कराया। एसीपी पियूषकांत राय ने बताया डीजे की आवाज को लेकर विवाद हुआ था। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version