आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को एक घर में पति-पत्नी के शव मिले। पास में एक माह की मासूम बच्ची रो रही थी। बच्ची को रोता देखकर पड़ोसी लोग पहुंचे और उसके बाद दोनों के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। शव के पास में एक लड्डू भी रखा हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि जहर खाकर दोनों ने खुदकुशी की है।

आलमपाड़ा का रहने वाला वीरू चांदी कारीगर था। घर में ही पायल बनाने का काम करता था। वह अपनी पत्नी डोली के साथ रहता था। दोनों की एक माह की मासूम बेटी भी है। लोगों ने बताया कि गुरुवार को पति-पत्नी 3:00 बजे तक बाहर नहीं आए। इसके साथ अंदर से बेटी के रोने की आवाज भी आ रही थी। इसके बाद लोगों ने कमरे में जाकर देखा। दोनों के शव बेड पर पड़े हुए थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पास में मासूम बच्ची लेटी हुई थी।

सूचना पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया दोनों का परिवार से विवाद चलता था। इस वजह से आए दिन यह लोग झगड़ा करते थे। आज सुबह भी दोनों के बीच में बहस हुई थी।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version