आगरा: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और संभावित खतरे को लेकर आगरा मंडल के किसानों और यूनियन पदाधिकारियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। इसी के चलते मंगलवार को यूनियन ने आगरा कमिश्नरी पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया और मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा।

धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने किया। इस मौके पर आगरा मंडल के चारों जिलों के जिलाध्यक्ष –आगरा से राजवीर लवानिया,फिरोजाबाद से प्रेम अतुल यादव,मथुरा से चौधरी धर्मवीर सिंह,मैनपुरी से मुकेश यादव,सहित प्रदेश के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता चौधरी गजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश सचिव चौधरी तिलक सिंह राजपूत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष यादव, प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार,युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चौधरी राकेश टिकैत देशभर के किसानों की आवाज हैं। यदि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की होगी। संगठन के जिलाध्यक्षों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेश नेतृत्व के आदेश मिलते ही पूरा आगरा मंडल चक्का जाम कर दिया जायेगा।
धरने के दौरान किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। हालांकि, यूनियन पदाधिकारियों ने यह मांग भी रखी कि एक प्रतिनिधिमंडल की सीधी मुलाकात मंडलायुक्त से कराई जाए। बाद में मंडलायुक्त से वार्ता में यह भरोसा दिलाया गया कि किसानों की चिंता को मुख्यमंत्री तक अवगत करा दिया जाएगा।

इस प्रदर्शन में चाहर खाप के संरक्षक श्री उदयवीर सिंह, किसान नेता मुकेश ठाकुर, और प्रगतिशील जाट महासभा के मोहन सिंह सोलंकी ने भी भाग लिया और किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। धरना प्रदर्शन का संचालन युवा नेता अमन चाहर ने किया। महिला प्रकोष्ठ की भूमिका भी इस प्रदर्शन में महत्वपूर्ण रही। मंडल अध्यक्ष मालती यादव, जिला अध्यक्ष सावित्री चाहर, मथुरा से मीरा सिंह, फिरोजाबाद से उषा सिंह सहित कई महिला पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल रहीं।

अन्य प्रमुख उपस्थिति में बाबा तांती राम जादौन, महानगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, चौधरी किशनवीर सिंह, मानसिंह बाबा
नत्थू सिंह धाकरे,राकेश कुशवाहा गिरिराज सिंह परिहार, जगदीश सिंह परिहार,एस एस परिहार,श्यामवीर सिंह चाहर,के.एस राणा, नरेंद्र सिंह जादौन, बोसेन्द्र वर्मा, रणजीत सिंह यादव, राकेश राणा, विजेंद्र सिंह तोमर, सिंह चाहर, राजवीर सिंह दरोगा जी आदित्य कठेरिया, गुरदयाल सिंह कठेरिया, धीरज सिंह, रणजीत सिंह रघुवंशी, रामेश्वर सिंह तोमर आदि शामिल रहे।

भारतीय किसान यूनियन ने साफ तौर पर कहा कि चौधरी राकेश टिकैत किसानों की आवाज हैं और अगर किसी ने भी उनकी ओर बुरी नजर डाली, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version