मथुरा।गंगा दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। आगामी 5 जून 2025 को मनाए जाने वाले इस महत्वपूर्ण पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने मंदिरों और घाटों के आसपास सफाई व्यवस्था, पानी में बैरीकेटिंग, कंट्रोल रूम, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे और मोटरबोट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही घाटों पर गोताखोरों की तैनाती और पुलिस की निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए।
सिंचाई विभाग को बैराज का संचालन इस प्रकार करने को कहा गया जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल मिल सके। गर्मी को देखते हुए पेयजल, शौचालय और शेड की व्यवस्था करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाने और अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया। एम्बुलेंस सेवा भी तत्पर रखने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। मंदिरों के पास खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार निगरानी और दूषित खाद्य पदार्थों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस विभाग को पूर्व में ही रूट, बैरियर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों की मरम्मत और ट्रांसफार्मरों की प्लास्टिक रैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत, सफाई अभियान और निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
बैठक में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अपर जिलाधिकारीगण, स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण, परिवहन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, व्यापक तैयारियों के निर्देश
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।