आगरा: खेरागढ़ कस्बे के कागारौल चौराहे पर लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक महिला शौचालय अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। शौचालय के बाहर ठेले लगाकर खीरा, केला और अन्य फल बेचे जा रहे हैं, जिससे यह पूरी तरह से घिरा हुआ है और महज एक शोपीस बनकर रह गया है। खुले में शौच की रोकथाम के लिए सरकार करोड़ों खर्च कर जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन……

  • खेरागढ़ में जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
  • ठेले वालों ने रोका रास्ता, महिलाएं परेशान
  • कोतवाली से कुछ ही कदम दूर बदहाली
  • अतिक्रमण अभियान के बाद भी स्थिति जस की तस

ठेले वालों ने रोका रास्ता, महिलाएं परेशान

नगर पंचायत खेरागढ़ ने महिलाओं की सुविधा के लिए कागारौल चौराहे पर एक उच्च स्तरीय महिला शौचालय का निर्माण कराया था। लेकिन, दबंग ठेले वालों ने शौचालय के रास्ते में ही अपनी ठेलें लगा दी हैं, जिससे वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं, महिला शौचालय के चारों ओर दुकानें लगाकर भी अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इस कारण महिलाएं शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रही हैं और उन्हें खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

  • रिपोर्ट  – गोविन्द पाराशर

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version