एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन किशोरों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर में किशोरों पर हमला हुआ। एक किशोर का बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार सुबह की है, जब तीनों किशोर आम के बाग में पहुंचे हुए थे। बताया गया है कि बाग की रखवाली करने वालों ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला बोला। एक किशोर की काटकर हत्या कर दी गई। दो किशोर इस हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल किशोरों को तत्काल ही उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि आम के बाग की रखवाली करने वाले लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। वे लोग अवैध हथियार भी बाग में रखते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

  • रिपोर्ट – सुनील गुप्ता

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version