आगरा: थाना ताजगंज का टाॅप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मांगेलाल बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने रोहता मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके एक पैर मेें गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मांगेलाल कोलक्खा का रहने वाला है। वह वर्ष 2012 से अपराध करता हुआ आ रहा है। उसके खिलाफ ताजगंज, सदर, सिकंदरा, सैंया और फतेहपुर सीकरी थाने में 28 मुकदमे लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, डकैती का प्रयास, जानलेवा हमला, गैंगस्टर के दर्ज हैं।

वह थाना ताजगंज के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। वह वर्ष 2022 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। सात केस में उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। इस पर पुलिस को तलाश थी। उसे रोहता मार्ग पर घेर लिया गया। तभी उसने पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया। उसके पास से बाइक, लूट का मोबाइल, रुपये बरामद किए गए।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version