आगरा। पांच दिन में लगातार पांच मुठभेड़। लूट से लेकर हत्या, दुष्कर्म व पुलिस से हाथापाई करने वाले छह आरोपी पुलिस की गोली लगने के बाद घायल होकर गिरफ्तार। यह उपलब्धि आगरा कमिश्नरेट पुलिस की है। लगातार हो रही मुठभेड़ से बदमाशों में दहशत का माहौल है और आम जनता में शांति-सुकून किसी बड़ी घटना के न होने का। इसके लिए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की सराहना हो रही है।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आगरा में अपराधियों पर पुलिस दिन पर दिन शिकंजा कस रही है। सिकंदरा में ज्वेलर की हत्या को भी उन्होंने चुनौती के रूप में लिया। आरोपी एनकाउंटर में ढेर हुआ। बरामदगी भी पूरी हुई। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने खुद ही पूरे ऑपरेशन को लीड किया। पुलिस कमिश्नर के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार सघन चेकिंग कराई जा रही है। पिछले पांच दिनों की बात करें तो लगातार पांच मुठभेड़ में छह अपराधी पकड़े गए हैं। कई का तो बहुत बड़ा आपराधिक इतिहास है।

11 मई से 15 मई तक हुईं पांच मुठभेड़ जानें–

11 मई- थाना सदर बाजार

बिना नंबर प्लेट बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अपराधी कुलदीप शर्मा घायल होकर गिरफ्तार हुआ।

12 मई- थाना हरीपर्वत

ठक-ठक गैंग के बदमाशों से हरी पर्वत थाना पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जावेद और दानिश गोली लगने से घायल हुए। इनका साथी सादिक भी पकड़ा गया।

13 मई- थाना खंदौली

दोस्त राजेश गोस्वामी की हत्या करने वाले आरोपी गौरव से पुलिस की हुई मुठभेड़। फावड़े से राजेश की गला रेत कर हत्या की गई थी। मुठभेड़ में आरोपी गौरव के पैर में गोली लगने से घायल हुआ।

14 मई- थाना ट्रांस यमुना

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शरीफ के साथ मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ। एक पुलिसकर्मी भी इसमें घायल हुआ।

15 मई- थाना लोहामंडी

ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश साहिल से लोहा मंडी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version