आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। मेन गेट का ताला लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग पैतृक गांव अलवर, राजस्थान गए थे। उन्होंने किरायेदारों पर चोरी की आशंका जताई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लवकुश विहार कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 मई की शाम 5 बजे वह अपनी बेटियों के साथ पैतृक घर अलवर गए थे। 9 मई की शाम को लौटकर आए थे। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। कमरों के ताले और आलमारी के लॉक टूटे मिले। घर से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन, कारतूस, जेवरात, 10 हजार रुपये गायब थे।

मामले में पुलिस ने गौरा उर्फ सत्यवीर और अभिषेक के नाम केस दर्ज कर लिया है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version