अलीगढ़: अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित गभाना टोल प्लाजा पर भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने 17 अप्रैल को हंगामा कर दिया। जबरन बूम बैरियर हटाकर निकलने लगे। टोल पर तैनात महिला कर्मी से अभद्रता की। इसके बाद बिना टोल दिए ही चले गए। इस मामले में टोल मैनेजर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

17 अप्रैल सुबह 11 बजे के करीब लेन नंबर-1 पर पहुंचे भीम आर्मी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने जबरन बूम बैरियर को हटा दिया। सभी बिना टोल दिए निकल रहे थे। इस पर वहां तैनात महिला टोल कर्मी ने रोका तो पदाधिकारी गालीगलौज करने के साथ अभद्रता करने लगे।

अन्य महिला टोल कर्मी बीचबचाव करने आई तो उनसे भी अभद्रता की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे टोल प्लाजा को आर्थिक हानि भी हुई है। टोल मैनेजर सुमित कुमार सिंह ने भीम आर्मी के अज्ञात पदाधिकारियों के खिलाफ गभाना थाने में तहरीर दी है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version