मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित होली गेट की प्रसिद्ध अग्रवाल धर्मशाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना धर्मशाला के कमरा नंबर 25 की बताई जा रही है।मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम मढनई, थाना सादाबाद, जिला हाथरस के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक धर्मशाला के कमरे में ठहरा हुआ था। देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह होने पर सूचना दी गई, जिसके बाद अंदर शव फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही होली गेट चौकी पुलिस तथा फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कमरे से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।शहर की प्रमुख और बहुचर्चित धर्मशाला में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version