अलीगढ़ | जिला नजर| संजय भारद्वाज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलीगढ़ महानगर द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय क्यामपुर पर संपन्न हुआ।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता, अलीगढ़ महानगर भाजपा प्रभारी एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता, कार्य पद्धति और व्यवहार में सिद्धता का निर्माण करना है। उन्होंने पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी दी और समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं दायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

श्रीचंद शर्मा ने पंच परिवर्तन को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर जागरूकता पैदा करना आवश्यक है।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता ही भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और राष्ट्र की सुरक्षा की चिंता करते हैं।

महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा, सुभाष लिटिल, मनोज शैली एड., सुधा सिंह, सुशीला राजपूत, डॉ. दिनेश शर्मा, निधीश भट्ट एडवोकेट, आलोक प्रताप सिंह, गंगा शरण दिवाकर, डौली पाराशर, प्रदीप वर्मा, पवन शर्मा, सुभाष सुभानु, आकाश गुप्ता, अनुराग शर्मा, बीडी शर्मा, जगदीश महाजन, योगेश राजपूत, गुनीत मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version