वृन्दावन।थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे नवनिर्मित रेलवे स्टेशन से लगभग 30 कदम की दूरी पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त कृष्णा पुत्र मनोज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मूल रूप से नया बाजार, थाना जुगसिलाई, जनपद जमशेदपुर (झारखंड) का निवासी है और वर्तमान में संत कॉलोनी, थाना वृंदावन, जनपद मथुरा में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 719/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया। वृंदावन पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version