आगरा। त्रिवेणी देवी, पत्नी स्व गोपी पहलवान के आकस्मिक निधन हो गया ,ग्रामीणों ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी ।
स्वर्गीय त्रिवेणी देवी जी स्वभाव से सरल, धार्मिक एवं मिलनसार प्रवृत्ति की महिला थीं। उन्होंने जीवनभर परिवार एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजन, रिश्तेदार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। वे पत्रकार एवं तहसील महामंत्री ग्रापए अमित सिंह चाहर की ताई थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
इस दुःखद अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। संगठन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा संगठन अमित चाहर एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। संगठन की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
- रिपोर्ट- दिलशाद समीर

