फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड तिराहा पर बुधवार दोपहर एक अनियंत्रित ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही ममता पत्नी सुभाष तथा प्रियंका पुत्री छत्रपाल निवासी जैतपुर और वहां से गुजर रही एक एक्टिवा सवार अध्यापिका उषा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उस पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। दो महिलाएं ईंटों के नीचे दब गईं।वही सड़क के किनारे खड़ी एक केले की ठेल भी इंटो के नीचे दब गई वही ठेल वाले ने भाग कर अपनी जान बचाई

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और ईंटों के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कर अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद फिरोजाबाद रोड तिराहे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version