फतेहाबाद/आगरा: शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 12.400 पर हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों की पहचान पंकज पुत्र नवलराय उम्र लगभग 35 वर्ष एवं विनोद पुत्र बालेश्वर उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम व थाना मेथीं, जिला चंपारण बिहार के रूप में हुई है।

दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे और गुरुग्राम से अपने घर बिहार लौट रहे थे। बताया गया कि अधिक रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और टकराने के बाद दोनों सड़क किनारे लगी जाली के पास गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना पाकर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी तथा चौकी प्रभारी नदौता डौकी अनुज नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version