मथुरा।  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये युवक राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात के अंधेरे में ड्राइवर मोड़ को ठीक से देख नहीं पाया, जिसके कारण कार सीधे 6 मीटर गहरी नहर में गिर गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया और दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें तेज गति और रोड की स्थिति को मुख्य कारण माना जा रहा है। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है, और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट – राहुल गौड (ब्यूरो चीफ मथुरा)

error: Content is protected !!
Exit mobile version