फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार मैं प्रदेश का व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित होकर व्यापार कर रहे हैं और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने यह बात फतेहाबाद के बाईपास रोड स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विधायक वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को गुंडों और माफियाओं से पूरी तरह मुक्त कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप, छोटे और लघु उद्योग करने वाले व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और वे अब निर्भीक होकर अपना व्यापार कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार व्यापारियों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं बना रही है, जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। अब किसी भी अधिकारी द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जा रहा है, जिससे सभी व्यापारी भाई अपने व्यवसाय में स्वतंत्र रूप से संलग्न हैं।

छोटेलाल वर्मा नगला देव हंस में नारायण सिंह वर्मा के प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के बाद फतेहाबाद के बाईपास रोड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश लगातार प्रगति की राह पर है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version