बस्ती। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्री कर्णेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा । सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के पावन एवं पवित्र धाम श्री कर्णेश्वर मंदिर में सुबह आरती व प्रसाद वितरण से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा । 9 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान प्रारंभ होगा, रूद्राभिषेक पूर्ण होने पर सभी श्रद्वालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। सायंकालीन भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार व 56 भोग प्रसाद व आरती का आयोजन किया गया है।
राजेश मिश्रा ने बताया कि यह सभी कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, विशाल मिश्रा एडवोकेट, सौरभ कुमार बोस, विशाल पाण्डेय, अनूप मिश्रा, पंडित आयुष्मान त्रिपाठी के साथ अन्य लोग योगदान दे रहे हैं।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version