आगरा। नाई की मंडी थाना पुलिस ने फुटवियर शोरूम में हुई 11 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात का मुख्य साजिशकर्ता शोरूम में कार्यरत कर्मचारी ही निकला। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 31 जनवरी की रात नाई की मंडी क्षेत्र स्थित चिराग फुटवियर शोरूम में हुई। आरोपियों ने छत का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी करीब 11 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शोरूम के सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान शक शोरूम के कर्मचारी राहुल पर गया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की।

6 फरवरी को पुलिस ने पंचकुइयां कब्रिस्तान के पास से राहुल और समीर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी पवन, राहुल का भाई है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। राहुल शोरूम में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था और उसे नकदी रखने की जगह व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी थी।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6.57 लाख रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और छत का गेट तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल बरामद किया है। बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई चोरी थी। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version