फतेहाबाद/आगरा। पिछले 1 सप्ताह से यमुना में आई बाढ़ फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना किनारे बसे गांबो में तबाही मचा रही थी जिससे किसानों के खेतों में खड़ी हजारों बीघा बाजार की फसल बाढ़ के पानी में डूब कर नष्ट होने के साथ घरों तक पानी पहुंचने से किसान परेशान थाऔर किसानों को भारी नुकसान हुआ। वही रास्तों में पानी भर जाने से गांव में जाने वाले मार्ग भी बंद हो गए थे।

गुरुवार से यमुना में आई बाढ़ का पानी घटने से क्षेत्र के किसानों ने जहां राहत की सांस ली है वहीं किसानों को बाढ़ के पानी में डूब कर नष्ट हुई फसल के सरकार द्वारा मिलने वाले मुआवजे की आस लगाए बैठा हुआ है पीड़ित किसानों ने शासन प्रशासन से मांग कि है शीघ्र ही बाढ़ में किसनौ की फसल में हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाए।

वही जोनेश्वर यमुना घाट स्थित श्मशान घाट पर और यमुना घाट मार्ग पर पानी भर जाने से श्मशान घाट जाने वाला मार्ग बंद हो गया था जिससे शमशान घाट पर अंतिम संस्कार प्रतिक्रिया बंद हो गई थी और ग्रामीणों को कस्बा के फतेहाबाद बाह बाई पास स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार को लिए आना पड़ रहा था जोनेश्वर यमुना श्मशान घाट व्यवस्थापक कपिल वर्मा ने बताया कि शमशान घाट पर अंतिम संस्कार स्थल से बाढ़ का पानी उतर गया है।

श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर अभी थोड़ा पानी भरा है जो सुबह तक उतर जाएगा शनिवार से श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी उन्होंने बताया कि मार्ग में यमुना में बहकर आई गाद की सफाई कराई जा रही है जिससे शमशान घाट पर अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version