एटा। हाईवे पर सड़क हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर लगभग ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया। सीओ सकीट के समझाने पर ग्रामीण माने, तब कहीं जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव महुआ खेड़ा मोड़ के पास कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय किसान विनोद कुमार की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक मृतक गांव पथरौआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी का रहने वाला था। मलावन कस्बा से गेहूं बुवाई के लिए डीएपी खाद लेकर रविवार रात लगभग 8.30 बजे घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पैदल जाते समय गांव महुआ खेड़ा मोड़ के पास एक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तब तक विनोद कुमार की सांस थम गई।

गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए किया हाईवे जाम

किसान की मौत के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हाईवे पर शव रखकर लगभग ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह से रोक दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ सकीट कीर्तिका सिंह के साथ आसपास के कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन और ग्रामीण माने, इसके बाद जाम खुल पाया। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर जाम को खुलवाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • रिपोर्ट  – सुनील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version