फतेहाबाद/आगरा: यमुना में आई बाढ़ के पानी से जोनेश्वर यमुना घाट जाने वाले मार्ग पर एक विद्युत खम्मा टूटकर मार्ग में गिर गया था वहीं दूसरा विद्युत खम्मा पूरी तरह झुक जाने से ग्रास हालत में खड़ा है जिससे विद्युत तार और केवल यमुना घाट जाने वाले मार्ग पर लटकने से यमुना घाट जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं लेकिन विद्युत विभाग द्वारा विद्युत खम्मा गिरने पर विद्युत सप्लाई तो काट दी गई।
लेकिन यमुना में आई बाढ़ के जल स्तर उतार ने के बाद ना तो गिरे हुए विद्युत खम्मा को लगाया गया ना ही गिरासू हालत में खड़े विद्युत खम्मा को ठीक किया गया। जिससे विद्युत खंबे पर लगे विद्युत तार और केवल यमुना घाट जाने वाले मार्ग पर लटक रहे हैं जिससे यमुना घाट पर अंतिम संस्कार करने आने वाली जनता को परेशानी का सामना कर करना पड़ता है क्योंकि रास्ते में झूलती विद्युत केवल की वजह से अर्थि को कंधे से उतर कर निकालना पड़ता है वही बाइक सवारो को विद्युत केबलों के बीच होकर निकलने को मजबूर होना पड़ता है।
रविवार को पितृपक्ष अमावस के दौरान बड़ी संख्या में लोग जोनेश्वर यमुना घाट पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और कस्बा के लोग यमुना में स्नान कर अपने पितृरो जल देकर पिंडदान की प्रक्रिया करते हैं। रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग यमुना घाट पहुंचे लेकिन यमुना घाट जाने वाले मार्ग पर ग्रस्सु हालत में खड़े विद्युत खंबे की लटक रही केबिलों की वजह से आधा-घंटे तक यमुना घाट के लिए जाने को जूझना पड़ा जब जाकर लोगों ने यमुना में स्नान कर पूजा अर्चना की।
घाट व्यवस्थापक कपिल वर्मा और ग्रामीणों ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ के दौरान एक विद्युत खम्मा गिर गया था जिस रास्ते से ग्रामीणों ने हटा दिया लेकिन दूसरा विद्युत खम्मा ग्रासू हालत में खड़ा हुआ है जिसकी केवल रास्ते में लटक रही है जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने विद्युत विभाग अधिकारियों से मांग की है कि दोनों विद्युत खम्मा को ठीक कराया जाए और विद्युत सप्लाई शुरू कराई जाए जिससे रात्रि के समय यमुना घाट स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार करने आने वाली जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता