बस्ती। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्य समिति की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में परसुरामपुर बीआरसी पर सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि टेट अनिवार्यता के विरुद्ध संघर्ष हेतु देश और प्रदेश के विभिन्न शैक्षिक संगठनों ने एक मंच पर आकर राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त टीचर्स फेडरेशन एआईयूटीएफआई का गठन किया है। नव गठित संयुक्त मोर्चे ने टेट अनिवार्यता के विरुद्ध अपना आंदोलन कार्यक्रम घोषित किया है। जिसके अनुसार आगामी 9 से 15 मार्च तक भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ई मेल अथवा पोस्टकार्ड भेजा जायेगा। 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस एवं 03 मई 2026 को इको पार्क लखनऊ में धरना करते हुए विधानसभा तक मार्च किया जाएगा। सभी साथी उक्त आंदोलन में सक्रियता से शामिल हों।
संगठन के संयुक्त मंत्री विजय कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि 04 मार्च 2026 को वर्तमान कार्यसमिति का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए समय से कार्यकारिणी का पुनर्गठन आवश्यक है। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने जिला कार्यकारिणी से अनुरोध पूर्वक प्रस्ताव किया कि शीघ्र ही ब्लॉक कार्यसमिति का निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव कराते हुए कार्यकारिणी का पुनर्गठन करें जिससे संगठन द्वारा निर्धारित आगामी संघर्षों में ब्लॉक की मजबूत भागीदारी हो सके।
उपाध्यक्ष पंच बहादुर यादव ने स्थानीय शिक्षक समस्याओं का मुद्दा उठाया। शिक्षकों ने 4 सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। बैठक को राज नारायण तिवारी,धर्मेन्द्र कुमार,प्रमोद वर्मा, हरिश्चंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में अरविन्द पाण्डेय, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश पाठक, भरत राम,विनोद कनौजिया,लालता प्रसाद,संतोष मणि तिवारी,हरिमूर्ति चौधरी,महादेव, विवेकानंद वर्मा,शिव कुमार,बलराम वर्मा,राम सजीवन, राधेश्याम वर्मा,धनपाल यादव,रामपति कनौजिया,के.के. गौतम,संदीप वर्मा,अर्चना चौधरी,रोशन लाल,सूर्य नारायण तिवारी,प्रेम शंकर ,राम जीत वर्मा,दिलीप गुप्ता,पवन सिंह,चंदन सोनी, रविन्द्र वर्मा,अश्वनी यादव आदि शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version