फतेहाबाद/आगरा: बार एसोसिएशन फतेहाबाद की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य श्री चोब सिंह एडवोकेट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पंकज कुमार गुप्ता, महासचिव श्री विष्णु गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय न्यायाधीश श्री कृष्ण मोहन पाण्डेय, उप-रजिस्ट्रार श्री आशीष कुमार सक्सेना, श्री सगीर अहमद एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह गुर्जर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विशेष रूप से एड. जयपाल सिंह यादव. एड. त्रिलोकी नाथ, लक्ष्मीनारायण धाकरे, एड. दिनेश पाठक, एड. दिनेश शर्मा, एड. आशीष गुप्ता, अमरदीप कंसाना, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह तोमर, एड. ज्ञानदेव धाकरे, एड. नरेंद्र धाकरे, शैलेन्द्र सिंह, नागेन्द्र तोमर, एड. अवधेश मझवार, एड. रविन्द्र, एड. अवनीश कुमार, एड. सुभाष शर्मा, लाखन सिंह, एड. शैलेन्द्र वशिष्ठ व चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, अमित गोरख, आलोक वछरवार, सहित अनेक अधिवक्ता तथा गणमान्य उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

