रिपोर्ट🔹दिलशाद समीर

फतेहपुर सीकरी/आगरा ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव दाउदपुर व सामरा के बीच रोड किनारे झाड़ियां में महिला का सब मिलने से सनसनी फैल गई, ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी के बाद महिला की शव को पोस्टमार्टम हेतु आगरा भेजा है ।

घटनाक्रम के अनुसार मृतक महिला नजदीकी थाना गहनोली भरतपुर के सैदपुरा गांव की थी जिनकी हंसिए से नर्सिंग हत्या कर सब को फेंका गया था ।

घटना देर रात की बताई जा रही है मृतक महिला लक्ष्मी देवी पत्नी स्व साबो का शव शुक्रवार प्रातः रोड किनारे झाड़ियां में मिलने से सनसनी फैल गई , महिला के शव के पास शराब की खाली बोतल व हंसिया पड़ा हुआ था , ऐसा प्रतीत होता है एक हत्यारो ने महिला की हंसिया मार कर हत्या की है ।

ग्रामीणों के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले घटनास्थल पर शराब का सेवन किया गया है तत्पश्चात महिला की हत्या की गई होगी ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए हर एंगल से पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।

_____________

error: Content is protected !!
Exit mobile version