बस्ती। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में भव्य पद यात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया गया। यह पदयात्रा हरैया विधानसभा के झिल्ला चौराहा रजवापुर से प्रारंभ होकर चेफवा, मेढ़ाए, फरेंदा होते हुए सरदार पटेल चौक खम्हरिया चौराहे पर सम्पन्न हुई। पूरा क्षेत्र ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारों से गूंज उठा। देशभक्ति के गीतों और तिरंगे झंडों के साथ पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का जोश देखने लायक था। पदयात्रा का समापन एकता और सद्भाव के संदेश के साथ हुआ। यात्रा के उपरांत सरदार पटेल चौक खम्हरिया चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और समरसता का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परसरामपुर श्रीश पाण्डेय, अनन्त कृष्ण पाण्डेय, श्रवण तिवारी, राजदत्त शुक्ला, शिवकेसरी वर्मा, पटवारी चौधरी, सरोज मिश्र बाबा, संतोष सिंह, संजय सिंह, वीरू, राम ललित, विनोद गुप्ता, शोभा वर्मा, सोनू पाण्डेय, अरविन्द सिंह, विपनेश पाण्डेय, राम भवन वर्मा, प्रवीण निषाद, ओमप्रकाश चौहान, अमरपाल चौधरी, योगेन्द्र पटेल, तिलकराम चौधरी, भरत लाल पटेल, अशोक वर्मा, संतराम वर्मा, राम चन्द्र निषाद, कन्हैया वर्मा, राजकिशोर वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, गोविन्द चौधरी, अखिलेश पाण्डेय, जय प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version