ग्रामीण पत्रकारिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम।

रिपोर्ट 🔹विशेष संवाददाता 

 मुंबई/महाराष्ट्र। गोरेगांव, मुंबई में आयोजित एक विशेष बैठक में भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने घोषणा की कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अब राष्ट्रीय विस्तार के साथ देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि विभिन्न राज्यों के पत्रकार संगठनों का सहयोग प्राप्त कर एसोसिएशन एक सशक्त और समर्पित मंच के रूप में उभरेगा।

इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव व वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर सिंह ने की। उन्होंने जानकारी दी कि यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के गठन के उद्देश्य से किया गया है। इस बैठक में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए।

  • विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह ने महाराष्ट्र में संगठन की नींव पड़ने पर प्रसन्नता जताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
  • संचालन की ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने निभाई।

मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में स्थानीय पत्रकार संगठनों से संवाद स्थापित कर उनके सहयोग से एकजुट मंच तैयार किया जाएगा, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में संगठन के 10,000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में एसोसिएशन की इकाइयाँ कार्यरत हैं, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल और गोवा में गठनों की प्रक्रिया प्रगति पर है।

वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वे महाराष्ट्र के प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों जैसे नवभारत टाइम्स, उत्तर शक्ति और सामना के पत्रकारों से संवाद में हैं।

महाराष्ट्र प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि वे नागेश्वर सिंह जी के मार्गदर्शन व अमित कुमार सिंह के परामर्श से महाराष्ट्र इकाई की स्थापना की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

बैठक में राजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, डॉ. तारकेश्वर सिंह, गौरव सिंह, बृजेश सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के समापन पर अतुल कपूर ने सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि विचार-विमर्श और सहमति के उपरांत महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के अनुमोदन के पश्चात शीघ्र की जाएगी।

__________________________

 

 

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version