
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला झांँसी कार्यकारिणी का हुआ गठन
झाँसी के मऊरानीपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर मऊरानीपुर के मान्या रिसोर्ट में आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार जिसमें एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। इसी के साथ महिला जिलाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये गए। मंडल महामंत्री गिरवर सिंह, महेन्द्र सिंह सोलंकी, स्वस्ति कुमार घोष व जिला संरक्षक विनोद सोनी की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें जिला उपाध्यक्ष अनुज श्रोत्रिय रानीपुर, वीरेंद्र तिवारी टोडी फतेहपुर, अखिलेश राय मऊरानीपुर, जिला महामंत्री राजीव परमार गरौठा, सुनील जैन गुरसराय, नमन पाठक मऊरानीपुर, जिला मंत्री हेमंत यादव गरौठा, पवन कुमार श्रीवास मऊरानीपुर, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा गरौठा, संगठन मंत्री कल्लू वर्मा गरौठा, संप्रेक्षक राजकुमार मिश्रा गरौठा, सदस्य अमित अहिरवार मऊरानीपुर को बनाया गया। वहीं जिला महिला जिलाध्यक्ष नेहा श्रीवास एवं जिला उपाध्यक्ष महिला अर्चना श्रीवास को मनोनीत किया गया।
बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहिनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में मंडल महामंत्री गिरवर सिंह, महेन्द्र सिंह सोलंकी, स्वस्ति कुमार घोष, जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, जिला संरक्षक विनोद सोनी, कल्यान सिंह चौहान, नेहा श्रीवास, अर्चना श्रीवास, अनुज श्रोत्रिय, नमन पाठक, वीरेंद्र तिवारी, राजीव परमार, सुनील जैन, हेमंत यादव, अनिल शर्मा, कल्लू वर्मा, राजकुमार मिश्रा, विनीत सोनी, महादेव भास्कर, राघवेंद्र यादव, शैलू यादव, विपिन कुमार, संजू सिंह परिहार, अरविंद दांगी, महेंद्र नायक, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, प्रेमप्रकाश सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, पंकज श्रीवास, रिंकू सेन आदि मौजूद रहे।