फतेहपुर सीकरी/आगरा। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे फतेहपुर सीकरी–जयपुर नेशनल हाईवे पर तेरा मोरी बांध के समीप एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान राजू कुमार (पुत्र भोलाराम), निवासी ग्राम पतसाल, उम्र लगभग 25 वर्ष तथा राकेश (पुत्र महेंद्र), निवासी ग्राम भवनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर

