फतेहपुर सीकरी/आगरा। गरीब, मजदूर और किसानों की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार को फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा के नीचे चांदे पर आयोजित हुआ। सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रालोद की सदस्यता ली ।

इस मौके पर ब्रजेश चाहर ने कहा गरीब मजदूर किसानों की पार्टी है रालोद ।मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा प्रधान ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रालोद सदैव किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज उठाने का काम करती आई है। देश और प्रदेश में किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत है।

कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष अफसर पहलवान की देखरेख में किया गया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करना है। इस अवसर पर मंचासीन नेताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे-

रालोद के वरिष्ठ नेता ब्रजेश चाहर, प्रदेश सचिव अनीता चाहर,प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ,जिलाअध्यक्ष गोविंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला , पूर्व प्रमुख भूदेव चौधरी , विधान सभा अध्यक्ष दीना डागुर, विधान सभा प्रभारी संजय फौजदार ,चौधरी अजीत सिंह, राजेंद्र प्रजापति सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version