कोसीकलां (मथुरा)। थाना कोसीकलां पुलिस ने कस्बे में हुई ज्वैलरी चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब 15 दिनों की लगातार जांच और 450 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश किया।घटना 7 तारीख की है, जब कोसी स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित रावत ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बा चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक और चौकी पर तैनात दीवान रिंकू सिंह ने पुलिस टीम के साथ जांच शुरू की।सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आसपास के बाजार और मुख्य मार्गों पर लगे करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान कबीर (16 वर्ष) और अलीशान (18 वर्ष), निवासी निकासा, कोसीकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 2 किलो 200 ग्राम चोरी की गई चांदी बरामद की है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। थाना कोसीकलां पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version