फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद कस्बे में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार रात रावण वध की लीला का भव्य मंचन हुआ। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण पर बाण चलाया, मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। समाजसेवी और भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प. सोनू शर्मा ने रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

रामलीला कमेटी ने सोनू शर्मा का फूलमालाओं से स्वागत किया। अपने संबोधन में प. सोनू शर्मा ने कहा, रावण दहन केवल परंपरा नहीं, बल्कि यह हमें अहंकार, क्रोध और लोभ जैसे आंतरिक रावणों को खत्म करने की सीख देता है। भगवान श्रीराम का सत्य और मर्यादा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज में अन्याय और अधर्म के खिलाफ एकजुट होने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शानदार आतिशबाजी और संगीत के बीच रावण का पुतला जलने पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक “जय श्रीराम” के नारे लगाए। रामलीला कमेटी के संरक्षक डॉ. हरीओम शर्मा, अंतराम पोद्दार, सुभाष चन्द्र शर्मा, रामनिवास गुप्ता, मुन्ना लाल शर्मा, और अध्यक्ष प्रशांत चक सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version