बस्ती। छठ पर्व को देखते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री अनिल प्रजापति के संयोजन में पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने विकासखंड बस्ती सदर के ग्राम परासी के चपरी ताल पर साफ सफाई और आम इमली महुआ के 11 पौधों का रोपण किया । साफ सफाई और पौधरोपण के बाद अनिल प्रजापति ने बताया कि चपरी ताल पर कई वर्षों से साफ सफाई और सुंदरीकरण के नाम पर सरकार और प्रशासन को गुमराह करके ग्राम प्रधानो ने करोड़ों रुपए पास करवा लिए पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ । कहा कि इस साफ सफाई से छठ पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ सुविधा रहेगी।
साफ सफाई और पौधरोपण में मुख्य रूप से मुकेश कनौजिया, अजय चौधरी, अंश कनौजिया, अभिषेक कनौजिया आदि शामिल रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version