📍 समाचार सार
रामपुर निवासी मनोज शर्मा (45), जो जयपुर में कार शोरूम में मैनेजर थे, का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ जयपुर में रहते थे। निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को रामपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी।


रिपोर्ट: सुशील गुप्ता


फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी मनोज शर्मा (45) का जयपुर में हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। मनोज शर्मा जयपुर में एक कार शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मनोज शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जयपुर में रहते थे। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

गुरुवार को गांव रामपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी। मनोज शर्मा के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


error: Content is protected !!
Exit mobile version