फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद से बीती रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक जन सेवा केंद्र संचालक लापता हो गया। बाद में उसकी लोकेशन फरीदाबाद में मिली। परिजनों द्वारा इसकी गुमुसुदगी फतेहाबाद में दर्ज कराई गई । सूचना पर परिजन फरीदाबाद रवाना हो गए ।वही फतेहाबाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहाबाद निवासी चंदन पुत्र विष्णु सविता एक जन सेवा केंद्र संचालक है। बीती रात वह अपने जन सेवा केंद्र को बंद कर अपने घर लौट रहा था । इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में वह रास्ते से लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बाद में देर रात इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी।

चंदन के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसकी सूचना फरीदाबाद में मिली। इसके बाद सोमवार को परिजन उसे लेने के लिए फरीदाबाद रवाना हो गए हैं। घटना की विस्तृत जानकारी चंदन के फरीदाबाद से लौटने के बाद ही हो सकेगी। वहीं इस संदर्भ में इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version