मथुरा। यमुना के बढ़ते जलस्तर से मथुरा और वृंदावन के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। घरों में 8 से 10 फीट तक पानी भर जाने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह रास्ते बंद हो चुके हैं और भोजन-पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।

ऐसे संकट के समय जिला कांग्रेस कमेटी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए “प्रियंका रसोई” की शुरुआत की है। इसका शुभारंभ होली गेट स्थित वाड़ा जिला कार्यालय पर किया गया। यहां तैयार किया गया भोजन पैक कर कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी तत्परता से सेवा कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा के साथ-साथ अन्य तहसीलों में भी जरूरतमंदों तक भोजन और राशन सामग्री पहुंचाई जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि “यह समय मानव सेवा का है और हम पूरी निष्ठा के साथ पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।”

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version