मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितम्बर को अपने विशेष दौरे पर मथुरा पहुंचेंगी। उनके स्वागत और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

भारत की राष्ट्रपति महोदया जी



राष्ट्रपति मुर्मू स्पेशल ट्रेन से वृंदावन रोड छटीकरा स्टेशन पहुंचेंगी। इसके बाद वह बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और सुदामा कुटी में दर्शन करेंगी। दर्शन के उपरांत वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर जाएंगी और फिर कुब्जा कृष्ण मंदिर (होलिगेट के निकट) के अंतापड़ा अम्बाखर में दर्शन करेंगी।

उनका यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां इस दौरान शहर में विशेष सतर्कता बरतेंगी।


अन्तापाड़ा क्षेत्र वासियों में विकास कार्यों को लेकर होने लगी चर्चा-

वर्षों से जिस स्थान पर किसी का ध्यान नहीं था,आज राष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के साथ साथ नगर निगम मथुरा वृन्दावन अपनी पूरी तागत लगाकर राष्ट्रपति जी को खुश करने में जुटा है जगह जगह टीन लगाकर नाले की गंदगी को ढका जा रहा है सड़कों को बनवाया जा रहा है।विकास कार्यों को देखकर लोग आपस में कह रहे है राष्ट्रपति के आगमन से कम से कम इस क्षेत्र में वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ लेकिन अब धरातल पर इस क्षेत्र में विकास कार्य होते दिख रहे है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version