फतेहपुर सीकरी/आगरा। आगामी त्यौहारों — धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के दृष्टिगत रखते हुए शनिवार रात्रि में फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में एसीपी अछनेरा गौरव सिंह तथा थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version