फतेहाबाद/आगरा। 16 दिवसीय पितृ पक्ष के अंतिम दिन रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर लोगों ने अपने पितरों का तर्पण किया। इस दौरान फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट स्थित यमुना नदी पर लोगों ने अपने पितरों को जल अर्पित किया।

इस दौरान यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भारी भीढ़ देखी गई| पितृ विसर्जन अमावस्या को लेकर आज सुबह से ही यमुना घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई| ब्राह्मणों ने लोगों को उनके पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विधि विधान से पितरों का तर्पण करवाया। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में अपने पितरों को जल अर्पण करने से उनकी आत्मा की शांति मिलती है। जोनेश्वर घाट पर लोगों ने दान दक्षिणा आदि की।

फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट स्थित यमुना नदी पर ब्राह्मणों द्वारा मौजूद लोगों को पितरों का तर्पण करवाया गया तथा उसकी विधि बताई गई। उन्होंने बताया कि 16 दिन तक चले पितृ पक्ष बाद पितृ विसर्जन अमावस्या पर यमुना नदी पर पितरों का तर्पण किया गया ।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग यमुना नदी घाट पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने पितरों की आत्मा शांति के लिए तर्पण किया। यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद भी लोग बड़ी संख्या में घाट पर पहुंचे तथा तर्पण किया और ब्राह्मणों को भोजन कराकर जमकर पुण्य दान किया और पितरों से क्षमा याचना की।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version