फतेहपुर सीकरी/आगरा: महाशिवरात्रि रमजान व सभी समुदाय के पवित्र त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को फतेहपुर सीकरी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता एसीपी अछनेरा व थाना अध्यक्ष आनंद वीर सिंह ने की।
इस दौरान कस्बे के संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में महाशिवरात्रि रमजान व आगामी अन्य त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसीपी अछनेरा ने अपील की सभी समुदायों के लोग शांति एवं अनुशासन के साथ महाशिवरात्रि व आगामी रमजान पर अनावश्यक रूप से इधर-उधर न दौड़ें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखा जाए महाशिवरात्रि में सभी मंदिर पर पुलिस बेवस्ता चाक चौबंद रहेगी परीक्षा को लेकर रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक थाम
बैठक में थाना प्रभारी आनंद बीर सिंह ,कस्बा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव, एसआई सोम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं नगर की ओर से नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरैशी ,सभासद गढ़, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम कांत डागुर , सपा नेता गब्बर कुरैशी, डॉक्टर मोहम्मद मुस्तकीम कुरैशी, आदित्य फौजदार,राशिद हसन चिश्ती , अल्ताफ कुरेशी, होशियार सिंह, युसूफ कुरैशी, संतोष चाहर,इमरान सभासद,अफसर पहलवान, डॉक्टर एस एस खान,सहित,गब्बर कुरैशी नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर

