फतेहाबाद/आगरा। विकास खंड फतेहाबाद की ग्राम पंचायत हिमायुपुर गुर्जर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाह ने की, तथा संचालन हर्ष वर्धन प्रशांत ने किया।
चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ग्राम सचिव नसीम अहमद द्वारा ग्राम पंचायत की ओर से विशेष कैम्प लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।
सहायक विकास अधिकारी महेंद्रपाल सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सहायक विकास अधिकारी आशीष धाकरे ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया और पेंशन संबंधी प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया।
कृषि विभाग की ओर से एसएमएस जावेद खान एवं भानुदय ने किसानों को फार्म रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी के संबंध में जानकारी प्रदान की। ब्लॉक मिशन मैनेजर नितिन शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं उनके लाभों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


