फतेहाबाद/आगरा: महाशिवरात्रि का पर्व कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ रविवार को मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर भोर होते ही शिव मदिरों पर हर हर महादेव ,बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान होने लगे।

सुबह से ही शिव भक्त की भीड़ शिव मंदिरों की ओर पहुंचने लगी। इससे कस्बा के रोडवेज बस स्टॉप स्थित चिंता हरण मंगल करण महादेव मंदिर पुरानी तहसील स्थित शिव मंदिर चौराया मोहल्ला बगिया स्थित शिव मंदिर चौराहा मोहल्ला मनकामेश्वर मंदिर हनुमान नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर राजपूत मोहल्ला स्थित शिव मंदिर जमुना गली होली डंडा वही जोनेश्वर यमुना घाट स्थित मराठा कालीन महादेव मंदिर आदि मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

भक्तों ने शिवामदिरों पर पहुंच कर वेर, बेलपत्र, सिंघाड़ा, धतूरा, भांग, फूल आदि चढ़ाकर भक्ति भव से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। वही शिव मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। फतेहाबाद के पुरानी तहसील पर लक्ष्मण स्वरूप शास्त्री द्वारा भगवानशिव का अभिषेक कराया गया।

वही मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पर भगवान शिव का श्रंगार किया गया। वही जोनेश्वर यमुना घाट स्थित मराठा कालीन शिव मंदिर पर घाट व्यवस्था पर कपिल वर्मा और शिव भक्तों द्वारा भव्य फूल बगल और रात्रि भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version