बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मुडाडीहा गांव में जमीनी विवाद के मामले में नया मोड़ आ गया है। गांव के मनोज कुमार पुत्र राम जियावन चौधरी और शीला देवी पत्नी राम लक्ष्मन ने जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर मामले के निस्तारण और न्याय की मांग किया है।
भेजे पत्र में मनोज कुमार आदि ने कहा है कि मनोज कुमार ने जमीन का कुछ भाग शीला देवी ग्राम कुसुमा के गाटा संख्या – 86/1 जिसका रकवा 0.55 हे0 है उसमें से 0.126हे0 बैनामा कराया हैं उसी भूमि निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य में सियाराम पुत्र राम राम सजीवन, रुद्ध नाथ, नीतेश चौधरी और निशा, ऊषा आये दिन भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ ही और मारने की धमकी देते हैं। सियाराम कहते हैं कि अगर निर्माण करायोगें इन लड़कियों के द्वारा रेप में केस दर्ज करा दूगां। इसकी सूचना थाने पर देने के साथ ही सारे कागजात दिखाया । सारे कागजात को देखते हुए थानाध्यक्ष ने विपक्षी पक्ष को बुलाया लेकिन विपक्षी थाने तक नही पहुँचा। विपक्षी पक्ष शाम-सुबह जा कर अपने लड़कियों को आगे करके झगड़ा करने पर आमदा हैं। विपक्षी के पास कोई जमीन कागजात नही हैं उसका एक ही कार्य हैं जमीन पर जा कर बवाल करना । मनोज आदि ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है जिससे उसके निर्माण में बाधा न आने पाये।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version