मथुरा।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणादायी विचारों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 21 और 22 फरवरी 2026 को मथुरा में आयोजित किया जाएगा। प्रतिष्ठान की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निर्देशन में की गई थी।कार्यक्रम संयोजकों रासबिहारी अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, सुभाष सैनी, मदनमोहन राजपूत, बाबूलाल सैनी, सौरभ अग्रवाल, पंकज सिंघल, नरेंद्र गौतम, डॉ. रश्मि अग्रवाल, आशीष बब्बू एवं यशपाल सिंह ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ 21 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम (भूतेश्वर) में होगा।अधिवेशन में विभिन्न जिलों से लगभग 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत चार चरणों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें संगठन विस्तार, सेवा कार्यों की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन होगा।
राष्ट्रीय अधिवेशन में कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है।
कलराज मिश्र (पूर्व राज्यपाल),
डॉ. दिनेश शर्मा (राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश),दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।आयोजकों के अनुसार यह अधिवेशन सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और मथुरा में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


