फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक दरगाह परिसर में इंदौर से भ्रमण करने आए पर्यटक का मोबाइल गुम हो गया था। जानकारी के अनुसार, पर्यटक जूजर अली दरगाह हजरत शेख सलीम चिश्ती के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां अनजाने में उनका मोबाइल कहीं गिर गया।

घटना की जानकारी मिलने पर दरगाह के खादिमों ने खोजबीन शुरू की और कुछ समय बाद मोबाइल को ढूंढ निकाला। इसके बाद उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को संबंधित पर्यटक कादर अली को सौंप दिया।

मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक ने राहत की सांस ली और दरगाह के खादिम मोहन व अन्य लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया। इस घटना की स्थानीय लोगों व पर्यटकों द्वारा सराहना की जा रही है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version